जींद में जेजेपी को तगड़ा झटका, कई बड़े नेताओं ने पार्टी को कहा अलविदा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जेजेपी के कई बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जेजेपी के कई बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। इसके पीछे वजह महावीर गुप्ता को टिकट न देना बताई जा रही है। इस बात से नाराज होकर कई नेताओं ने जेजेपी को अलविदा कह दिया है।

जेजेपी छोड़ने वाले इन नेतओं में प्रवीण बेनीवाल, अशोक लीलू,बिजेंद्र रेढू,दयानंद रेढू,लक्ष्मी नारायण बंसल,कर्मपाल ढुल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी नेता वापिस इनेलो में वापसी कर सकते हैं। चर्चा ये भी है कि इन सभी नेताओं ने गुरुग्राम में अभय चौटाला से मुलाकात की है। यानि की सभी नेता अपने घर इनेलो वापसी लौट सकते हैं। बता दें कि इनेलों दो फाड़ होने से पार्टी के कार्यकर्ता बंट गए थे और कुछ ने इनेलो का साथ बरकरार रखा, तो कुछ जेजेपी में शामिल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *