एनीमिया मुक्त हरियाणा मिशन की ब्रांड एंबेसडर बनी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को एनीमिया मुक्त हरियाणा मिशन की ब्रांड एंबेसडर बनाने की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को एनीमिया मुक्त हरियाणा मिशन की ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।

manushi chillar

 

एनीमिया पीड़ित महिलाओं को एनीमिया से मुक्त करवाने के लिए खट्टर सरकार ने  इस अभियान की शुरुआत की है, जिसकी ब्रांड एंबेसडर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर होंगी।

manushi chillar

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस दौरान बताया कि हरियाणा में 61 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से जूझ रही हैं। इससे निजात पाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक अभियान की शुरुआत की है।

manushi chillar

बता दें कि इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री उमा भारती और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर समेत कई बड़े नेता और फिल्मी हस्तियों ने शिरकत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *