ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है, मनु ने इस बार 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड पर अपना कब्जा जमाया है। आपको बता देें कि भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने ISSF विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक को अपने नाम किया है।
दरअसल, 17 वर्षीय की मनु भाकर ने 244.7 के जूनियर विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ- साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सबसे आगे रहकर जीत हासिल की है। इसके अलावा मनु ISSF विश्व कप में महिलाओं की होने वाली 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली हिना सिद्धू के बाद में दूसरी भारतीय निशानेबाज बन गई है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी मनु भाकर को बधाई दी है।
Congratulations @realmanubhaker on winning Gold at @ISSF_Shooting World Cup and setting a new world record as well !! We are proud of you. pic.twitter.com/lrmL3nXgze
— Dushyant Chautala (@Dchautala) November 21, 2019

