ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में करीब 1500 करोड़ की लागत से यमुना नदी पर तैयार हुआ सिग्नेचर ब्रिज का उद्धाटन कर दिया गया है। बता दें कि इस सिग्नेचर ब्रिज का उद्धाटन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया।
मिली जानकारी अनुसार ब्रिज के उद्धाटन से पहले इस ब्रिज पर काफी हंगामा भी देखा गया। ये हंगामा उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी के आने के बाद हुआ था।
मिली जानकारी अनुसार ब्रिज के उद्धाटन से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच हाथापाई हो गई थी। इस ब्रिज के उद्धाटन के लिए मनोज तिवारी को आंमत्रित नहीँ किया था जिस कारण ये हंगामा हुआ।
मनोज तिवारी अपने समर्थकों के साथ ब्रिज पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे। वही इस हंगामे पर मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होने कई वर्षों से रूके हुए सिग्नेचर ब्रिज का काम शुरू करवाया था और अब जब ये बन गया है तो इसका क्रेडिट आम आदमी पार्टी ले रहे है और अरविंद केजरीवाल इसका उद्धाटन कर रहे है।


