पूर्व मुख्यमंत्री औमप्रकाश चौटाला के घर मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तेजा खेड़ा फार्म हाउस पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री औमप्रकाश चौटाला की धर्म पत्नी स्वर्गीय स्नेहलता के निधन पर शोक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तेजा खेड़ा फार्म हाउस पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री औमप्रकाश चौटाला की धर्म पत्नी स्वर्गीय स्नेहलता के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला व राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर भी शोक प्रकट करने पहुंचे।

KHATTAR
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री औमप्रकाश चौटाला की धर्म पत्नी स्वर्गीय स्नेहलता का 11 अगस्त को निधन हो गया था। उनके निधन पर आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल श्री चौटाला के तेजा खेड़ा फार्म हाऊस पर शोक प्रकट करने व शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने चौटाला परिवार को इस दु:ख की घड़ी में ढांढस बंधाया व स्वर्गीय स्नेहलता की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *