कल मनोहर लाल खट्टर दोबारा लेंगे सीएम पद की शपथ, डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे दुष्यंत चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में इस बार बीजेपी और जेजेपी की सरकार बनेगी | तो वहीं कल मनोहर लाल खट्टर सीएम पद की शपथ लेंगे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में इस बार बीजेपी और जेजेपी की सरकार बनेगी | तो वहीं कल मनोहर लाल खट्टर सीएम पद की शपथ लेंगे उनके साथ दुष्यंत चौटाला भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे | इससे पहले चंडीगढ़ में हरियाणा बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई जिसमे मनोहर लाल को विधायक दल का नेता चुना गया | बैठक के बाद मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

khattar

कल चंडीगढ़ राजभवन में करीब सवा एक बजे शपथ ग्रहण समारोह होना है | उस दौरान मनोहर लाल खट्टर दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे और दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे | आपको बता दे कल शपथ ग्रहण समारोह के समय अजय चौटाला भी शामिल होंगे | अजय चौटाला को 2 सप्ताह का फरलो दिया गया है | जिसकी पुष्टि तिहाड़ जेल के DGP राजकुमार चौहान ने की है अजय चौटाला आज शाम या कल तिहाड़ से बाहर आएंगे |

bjp and jjp

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *