अहमदाबाद: नोटबंदी पर मनमोहन सिंह की चोट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार को मजबूती देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  अहमदाबाद में थे। जीएसटी और कई मुद्दों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार को मजबूती देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  अहमदाबाद में थे। जीएसटी और कई मुद्दों पर छोटे कारोबारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। सिंह ने नोटबंदी को बिना सोचे–समझे जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया और कहा कि इसके किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हुई। पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ने  दावा किया कि दो दशक से अधिक समय तक भाजपा के शासन में रहे गुजरात में इस बार बदलाव की बयार बह रही है। डा. सिंह ने दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा के लिए राज्य में मुख्य विपक्षी कांग्रेस की ओर से अपने अभियान की शुरुआत करते हुए यहां व्यापारियों को एक संबोधन में और बाद में संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि गुजरात कई सामाजिक मानकों पर गैर भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु से पीछे और आदिवासियों को वनभूमि संबंधी 2008 के कानून के तहत पट्टे देने में भी कई राज्यों से पीछे है।

 मित्रों ! नोटबंदी को एक साल हो गया

नोटबंदी पर मनमोहन सिंह की चोट

‘मोदी सरकार ने जल्दबाजी में उठाया कदम‘

Watch Video

https://youtu.be/_x4KHhNdO3s

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *