ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पूर्व प्रधनमंत्री मनमोहन सिंह ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि,लोग सरकार के इस फैसले को पसंद नहीं रहे हैं।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का कहना है कि, अगर भारत के विचार को जिंदा रखना है तो जम्मू-कश्मीर के नागरिकों की आवाज़ सुनी जानी चाहिए। हर किसी की आवाज़ सुनी जाए। बता दें, आर्टिकल 370 को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई इस फैसले को सराह रहे हैं, तो कोई कटाक्ष कर रहा है।

