ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भाजपा-अकाली दल के विधायक और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पोस्टर लगवाकर राहुल गांधी पर हमला बोला है। सिरसा ने इन पोस्टरों में लिखा है कि राहुल गांधी को जगदीश कौर और उनके जैसे हज़ारों परिवारों से मिलना चाहिए जिनके परिवार को 1984 जनसंहार में जिंदा जला दिया गया था।
उन्होंने लिखा कि राहुल को सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए गले नहीं मिलना चाहिए। मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा लगवाए गए पोस्टरों में लिखा गया है | “पब्लिसिटी पाने के लिए गले मत मिलो राहुल गांधी ! कांग्रेस के दिये जख्म मिटाने के लिए गले मिलो’। इस पोस्टर में वो फ़ोटो भी लगाया गया है जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री को गले मिलते नजर आ रहे हैं। इसमें लिखा गया है “है दम अपने परिवार की फैलाई नफरत फैलाने का?”
मनजिंदर सिंह सिरसा ने लगाए पोस्टर
पोस्टर पर 1984 में फैलाई गई नफरत को मिटाने की बातें लिखी
‘पब्लिसिटी पाने के लिए गले मत मिलो राहुल गांधी’
दिल्ली सिरसा ने शुरू किया पोस्टर वार
Watch Video
https://youtu.be/z6czqYMtljQ
