ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:राज्य सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने एक बड़ा बयान दिया है। मनीष ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी के सामने कोई भी गठबंधन नहीं टिकेगा।
वहीं, मनीष ग्रोवर ने विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान सदन में भूपेंद्र हुड्डा और अभय चौटाला की मुलाकात पर भी चुटली ली। ग्रोवर ने कहा कि अभय चौटला पहले तो हुड्डा को जेल में डालने की बात करते थे, लेकिन अब दोनों एक दूसरे को झप्पी दे रहे हैं।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि हुड्डा और चौटाला के पास अब कुछ भी नहीं बचा है। वे दोनों ही हरियाणा में खत्म हो चुके हैं। एसवाईएल के मुद्दे पर मनीष ग्रोवर ने कहा कि हमारी सरकार ही नहर बनवाएगी। बता दें कि एसवाईल के मुद्दों को अभय चौटाला ने विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान उठाया था।


