ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नाभा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक व्यक्ति ने अपने ही जवाई को गोली मार दी। मिली जानकारी अनुसार 21 साल पहले आरोपी की बेटी की शादी पीड़ित के साथ हुई थी जिसके बाद लड़की की मौत हो गई है।
आरोपी अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार अपने जवाई को मानता था। इसी कारण उसने अपने जवाई से बदला लेने के लिए गोली चला दी और रजिंश पिछले 20 साल से चल रही थी। बता दें कि पीड़ित युवक कबाड़ का गोदाम चलाता है।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसके ऊपर गोली चलाकर फिर से कारतूस भरने लगा था तो तभी पीड़ित के नौकर ने आकर उसको पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है


