उधार दिए पैसे मांगे तो मिली मौत, शातिर महिला ने पहले की धोखाधड़ी, फिर उतारा मौत के घाट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जरा सोचिए आप किसी की मजबूरी समझ कर उसे पैसे उधार दे | लेकिन उसे वापिस करते समय वही मजबूर इंसान आपकी मौत का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जरा सोचिए आप किसी की मजबूरी समझ कर उसे पैसे उधार दे | लेकिन उसे वापिस करते समय वही मजबूर इंसान आपकी मौत का कारण बन जाए | कुछ ऐसा ही हुआ बठिंडा के हाकम सिंह के साथ | जिससे एक महिला ने ब्याज के पैसे के वापस करने की जगह उसे नकली चेन दे दी औऱ पता लगने पर उसी महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर उसका कत्ल कर दिया | इसलिए हम आपको रोजाना कहते हैं कि रहिए सावधान | क्योंकि आपकी सुरक्षा.. आपके हाथ है…

बठिंडा के गांव चक फतेह सिंह वाला में उस वक्त दहशत फैल गई जब यहां एक व्यक्ति का कत्ल ह गया | मृतक की पहचान हाकम सिंह के रूप में हुई है | जो ब्याज पर पैसे देता था | इसी बात का फायदा उठाकर हाकम सिंह के पड़ोस में रह रही महिला ने अपने साथी बाबा राम सिंह के साथ मिलकर हाकम सिंह को नकली सोने की चेन देकर 11000 रुपए ब्याज पर लिए थे | लेकिन जब हाकम सिंह को पता चला कि किरणजीत कौर की दी गई चेन नकली है तो उसने किरणजीत कौर से अपने पैसे वापस मांगे | जिसके बाद किरणजीत कौर ने अपने साथी बाबा राम सिंह को यह बात बताई और यहीं से शुरू हुई हाकम सिंह के कत्ल की प्लानिंग | किरणजीत कौर उसके साथी बाबा राम सिंह और किरणजीत कौर की मां सुखपाल कौर तीनों ने यह फैसला कर लिया कि वो हाकम सिंह को मार देंगे |

जिसके बाद किरणजीत कौर और बाबा राम सिंह | हाकम सिंह के घर गए और उसके सिर पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया | इस हमले में हाकम सिंह की मौत हो गई लेकिन इन तीनों आरोपियों ने मौत को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए हाकम सिंह की लाश को कंबल में लपेट कर सड़क के बीच रख दिया ताकि लोगों को लगे कि इसका एक्सीडेंट हुआ है लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से अपनी जांच शुरू की तो यह तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए |

मामले में बठिंडा के एसएसपी ने बताया कि इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है | इस दौरान उन्होंने ये भी खुलासा किया कि इस कत्ल की मास्टरमाइंड सुखपाल कौर थी | उसने ही सारा प्लान बनाया था | बहरहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इनसे हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की पाइप भी बरामद कर ली गई है | अब आरोपी बेशक पुलिस की गिरफ्त में हों लेकिन हत्या की इस वारदात ने इलाके में खौफ पैदा कर दिया है तो वहीं ये वारदात आपको भी करती है सावधान |

Watch Video

https://youtu.be/en-NJHZT2Dw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *