युवक ने लिव इन पार्टनर का कत्ल कर खुद दी पुलिस को जानकारी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके के एक घर में से एक युवती की लाश अलमारी से मिली जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके के एक घर में से एक युवती की लाश अलमारी से मिली जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी अनुसार युवती अपने प्रेमी रहीश के साथ लिव इन रिलेशनशीप मे रह रही थी। रहीश ने ही युवती का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी और उसकी लाश को अलमारी में छिपा दिया।

murdered

फिर पुलिस को खुद ही उसने ये जानकारी दी कि उसकी पत्नी का किसी ने कत्ल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला  दर्ज कर मामले पर कार्रवाई करते हुए युवती की लाश को उसी फ्लैट की अलमारी से बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने रहीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्तारी मे आने के बाद रहीश ने बताया कि उसने तीन कारणों के कारण उसने युवती नीता का कत्ल किया था।

murder

नीता उस पर शादी का दबाव पा रही थी और साथ ही वो चाहता था कि वो फ्लैट को उसके नाम पर कर दें साथ ही उसको नीता का किसी दूसरे लड़कों के साथ बात करना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। जिस कारण उसने नीता का कत्ल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने रहीश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *