BAHADURGARH में UP के व्यक्ति की डंडों से पीट पीट कर हत्या, गली सड़ी हालात में मिला शव, पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला किया दर्ज

बहादुरगढ़, 14  जुलाई बहादुरगढ़ के सराय औरंगाबाद गांव में एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी…

बहादुरगढ़
बहादुरगढ़, 14  जुलाई

बहादुरगढ़ के सराय औरंगाबाद गांव में एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी सतपाल की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया, जहां कई दिन बाद गली-सड़ी हालत में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, सतपाल रोजगार की तलाश में बहादुरगढ़ आया था और सराय औरंगाबाद में अपने गांव के कुछ युवकों के साथ किराये पर रह रहा था। वह 11 जुलाई की रात से अचानक लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में गांव के बाहर झाड़ियों में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में शव की पहचान सतपाल के रूप में हुई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सतपाल की डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया।पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है। इस वारदात के बाद सराय औरंगाबाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

अन्य खबरें जानें –

KAITHAL में डीसी अपराजिता ने शुरू की एक ओर नई पहल, वस्त्र दान अभियान का किया शुभारंभ, आमजन पुराने वस्त्रों का करें दान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *