ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पानीपत में फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के धोखे से आहत व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रजनीश तिवारी के तौर पर हुई है, जो कपड़ों का व्यापार करता था। मृतक ने डेढ़ साल पहले अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नेपाल में माल बेचा था।
मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके दोस्तों ने चार लाख रुपये हड़प लिए थे और रजनीश को धमकाने का काम भी करते थे। उसके बीवी-बच्चे को किडनेप करने की बात भी कही गई थी, जिससे दुखी होकर उसने सुसाइड कर लिया।
शनिवार को भी दोस्तों ने रजनीश को फोन करके धमकाया था, जिससे परेशान होकर उसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस ने रजनीश की पत्नी की शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।


