ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुुरुक्षेत्र के पेहवा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने पुलिस चौंकी में ही जहर निगल लिया, जिससे युवक की मौत हो गई। सरस्वती पुलिस चौंकी में 19 वर्षीय युवक ने जहर निगला था। जिसके बाद मृतक युवक के परिजनों ने लड़की और उसके परिजनों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक- युवती सरस्वती पुलिस चौंकी में पहुंचे थे, जहां युवक ने जहर निगला लिया। हालांकि युवक को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि नाबालिगा गर्भवती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
