ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार नशे पर रोक लगाने के चाहे कितने ही दावे कर ले | लेकिन सरकार के ये दावे सिर्फ खोखले दावे ही साबित हो रहे हैं | इतना ही नहीं नशा माफिया लोगों की जिंदगी को बर्बाद कर रहा है | नशे से भी और अपनी गुंडागर्दी फैलाकर भी | वारदात गुरदासपुर से सामने आई है | जहां एक युवक पर शराब माफिया का कहर ऐसा टूटा कि उसे अस्पताल पहुंचा दिया |
शराब माफिया के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक बेकसूर नौजवान को उसके घर में घुस कर उसकी माँ और पत्नी के सामने तेज़ धार हथियारों से बुरी तरह मारा और उसे मरा हुआ समझ कर गली में फेंक कर फरार हो गए | परिजनों ने ज़ख़्मी हालत में युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी | वहीं ज़ख़्मी नौजवान गुरिंदर सिंह का कहना है कि इन शराब माफिया के लोगों ने उसके साथ दो महीने पहले भी झगड़ा किया था उस दौरान माफिया के लोगों ने उसे धमकियां भी दी थीं इसीलिए वो दूर काम करने लगा और दो महीने बाद सोमवार को जब वो अपने घर आया तो देर रात वही लोग दोबारा उसके घर के बाहर आकर गालियां देने लगे और दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस कर उस पर हमला कर दिया |
Watch Video
https://youtu.be/ermllvUUqEU
