ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोहाली से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां पर पुलिस ने देर रात अवैध शराब की खेप सहित एक व्यक्ति को काबू किया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे रोड़ पर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को शक के आधार पर कार को रूकने का इशारा किया पर कार चालक ने कार को रोकने की जगह वहां से भागने लगा।
जिसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया। कार तेज रफ्तार में होने के कारण अपना संतूलन खो बैठी और सीधे वो फुटपाथ से टक्करा गई और फिर कार चलना बंद हो गई।
इसके बाद पुलिस ने कार को चारों तरफ से घेर लिया और कार की तलाशी ली। सूत्रों से पता चला है कि कार की तलाशी के समय उसमें काफी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार किया गया शख्स काफी समय से अवैध तरीके से शराब को बेच रहा है। पर इस बार वो कामयाब नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


