ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकारें बेशक सख्त कानून बनाने का दावा करती रहें | लेकिन बच्चियों से दुष्कर्म की वारदातें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं | ताजा वारदात मानसा से सामने आई है | जहां रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है | जिसने सबको झकझोर दिया है | दरअसल मानसा की रहने वाली लड़की अपने मामा के घर 2009 में पटियाला पढ़ाई के लिए आई थी और उसी दौरान उसके मामा ने उसके साथ रेप किया | ये आरोप लड़की ने अपने मामा के ऊपर लगाया और बताया कि मेरी मां भी मेरे मामा के साथ मिली हुई थी और मुझे जान से मारने की धमकी दी गई |
पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट थाना कोतवाली में लिखवाई | लेकिन यहां रिपोर्ट दर्ज करने की जगह पुलिस भी लड़की को ही डरा रही है | युवती ने बताया कि उसे कमरे में 2 घंटे बंद रखा और कहा गया कि वो झूठी रिपोर्ट लिखा रही है | युवती का कहना है कि उसकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही | इतना ही नहीं पीड़िता ने अपनी मां पर आरोप लगाए कि उसकी मां को सब पता था |
वहीं पीड़ित लड़की के रिश्तेदार का कहना है कि पीड़ित की मां भी इस मामले में मिली हुई है | वहीं दूसरी तरफ डीएसपी सिटी पटियाला योगेश कुमार ने कहा कि थाना कोतवाली में लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच की जा रही है यह मामला 2009 का है कि इसकी हकीकत क्या है ये जानने का प्रयास किया जा रहा है |
पुलिस साहेब तो कह रहे हैं कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है लेकिन लड़की के आरोप गंभीर हैं और ऐसे में पुलिस द्वारा कार्रवाई में देरी करना पुलिस की कार्यप्रणाली को सवालों के कटघरे में खड़ा करता है. | बहरहाल अब देखना होगा कि आरोपियों को कब सजा मिल पाती है |
Watch Video
https://youtu.be/gXj4x9iUEPY
