ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मलेरकोटला के गांव चांगली में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर लाश को बोरे में डालकर सड़क किनारे फेंक दिया था और मृतक की मां को भी मारने की प्लानिंग की थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस ने खुलासा किया है कि मृतक की पत्नी के मोहम्मद सही बाज के साथ करीब एक महीना पहले नाजायज संबंध बन गए थे और इन दोनों ने अपने रास्ते में पति जसविंदर को आता देख उसको मारने की योजना बनाई थी |
मोहम्मद शहजाद ने पहले जसविंदर के घर आकर उसे शराब पिलाई और उसके बाद जसविंदर की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसका रस्सी के साथ गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस तफ्तीश में एक और बात सामने आई है जसविंदर के कत्ल के बाद में दोनों जसविंदर की मां का कत्ल करने की योजना बना रहे थे ताकि इनके रिश्ते में कोई औरना आये अब पुलिस ने इन दोनों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी
पत्नी ने प्रेमी सहित की पति की हत्या-पुलिस
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
Watch Video
https://youtu.be/rB6Gj4A4pRU
