सोनम वांगचुक के 20 दिन के भूख हड़ताल के बाद आया उनकी हेल्थ पर बड़ा अपडेट

दिल्ली : सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता Sonam Wangchuk की सेहत को लेकर वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) एवं Safdarjung Hospital ने नया हेल्थ अपडेट जारी किया…

दिल्ली : सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता Sonam Wangchuk की सेहत को लेकर वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) एवं Safdarjung Hospital ने नया हेल्थ अपडेट जारी किया है। अस्पताल की ओर से जारी ताजा मेडिकल अपडेट में बताया गया है कि Sonam Wangchuk को विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उनके इलाज में AIIMS, नई दिल्ली के विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

निगरानी 24 घंटे जारी

20 जुलाई को सुबह 10 बजे हेल्थ अपडेट से पता लगा, Sonam Wangchuk के वाइटल पैरामीटर्स फिलहाल स्थिर (Stable) हैं। हालांकि, उनके ब्लड पैरामीटर्स की लगातार क्लिनिकल मॉनिटरिंग की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर २४ घंटे नजर रखना आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रॉब्लम का तुरंत पता लगाकर इलाज किया जा सके।

हॉस्पिटल मै भर्ती करवाए गए sonam wangchuk

Sonam Wangchuk पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। लगातार 20 दिनों के भूख हड़ताल के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें Safdarjung Hospital में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स दिए गए के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उन्होंने अपना अनशन जारी रखा है। यह भी बताया गया कि उन्होंने ड्रिप, ओआरएस और दवाएं लेने से इनकार कर दिया था।

पत्नी ने किया हाई कोर्ट मे रुख

Sonam Wangchuk की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि Sonam Wangchuk को बेहतर इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की अनुमति दी जाए। साथ ही परिवार के सदस्यों और उनके निजी डॉक्टर को उनसे मिलने की इजाजत देने की भी अपील की गई है। फिलहाल Sonam Wangchuk की सेहत पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर निरंतर मेडिकल निगरानी और उपचार जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें जानें-

CM Bhagwant Singh Mann Reviews Preparedness for National Badminton Championship Slated to Be Held in Jalandhar

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *