Major tragedy in Patna: कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा ,11 लोग डूबे, 1 शव बरामद, 4 लापता

पटना, 23 सितंबर पटना में कर्मा पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पर्व की खुशी मातम में बदल गई। गंगा नदी में स्नान और विसर्जन…

पटना

पटना, 23 सितंबर

पटना में कर्मा पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पर्व की खुशी मातम में बदल गई। गंगा नदी में स्नान और विसर्जन के दौरान 11  लोग डूब गए। स्थानीय लोगों औऱ गोताखोरों ने 4 लोगों को बचा लिया। नदी से 1 युवक का शव बरामद हुआ है जबकि प्रशासन द्वारा 6 लापता लोगों की तलाश जारी है। SDRF , NDRF ओर गोताखोरों की टीमें लगातार उनकी तलाश कर रही है।

बख्तियारपुर में छह युवक डूबे

पहला हादसा बख्तियारपुर के देदौर गांव में हुआ। स्थानीय लोग पूजा करने के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए गंगा नदी के किनारे पहुंचे थे।इसी दौरान 6 लोग पानी में डूबने लगे।3 लोगों को तो ग्रामीणों ने बचा लिया ,जबकि 3 लोग डूब गए, जिसमें से एक युवक साहिल कुमार का शव बरामद हुआ है।गोलू कुमार और बलवीर लापता बताए जा रहे हैं।  

नहाने गए 3 युवक डूबे

दूसरा हादसा पोस्टऑफिस घाट पर हुआ। जहां तीन युवक मूर्ति विसर्जन के बाद  गंगा में नहाने गए। कुछ समय बाद ही तीनों युवक डूबने लगे ,एक युवक तो तैरकर बाहर आ गया,जबकि 2 युवक लापता बताए जा रहे हैं।

अथमलगोला में भाई-बहन डूबे

तीसरा हादसा अथमलगोला के बुढ़रा गंगा घाट पर हुआ, जहां विसर्जन के बाद भाई-बहन पानी गए औऱ डूब गए। दोनों भाई-बहनों की तलाश जारी है। स्थानीय  पुलिस औऱ प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी किनारे जाने से बचें और तेज बहाव से सावधान रहें।

अन्य खबरें जानें –

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰੀ ਅਤੇ ਪੇਂਡੂ ਸਥਾਨਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਲਈ ਮਜ਼ਬੂਤ ਵਿੱਤੀ ਢਾਂਚੇ ਦੀ ਵਕਾਲਤ ਕੀਤੀ; ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਸੱਤਵੇਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਤ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੀਟਿੰਗ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *