अमृतसर, 4 अक्तूबर
अमृतसर पुलिस ने त्योहारों से पहले बड़ी आंतकी साजिश को नाकाम किया है। अमृतसर की ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से AK-47 राइफल, जिंदा कारतूस, 2 हैंड ग्रेनेड और मैगजीन बरामद हुई है।पंजाब के DGP गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
पाकिस्तान से आई थी खेप
पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में था। आरोपी के पहचान तरनतारन के रहने वाले बब्बा पुत्र भोला सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि यह खेप ड्रोन के जरिए सीमा पार से आई थी। आरोपी पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
पुलिस की जांच शुरू
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। DGP गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी।
अन्य खबरें जानें –


