ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में 2 बाइक सवार नकाबपोश आतंकियों ने सुरक्षबलों पर ग्रेनेड से हमला किया है | इस हमले में 3 जवान शहीद हुए है और 3 जवान घायल जबकि एक महिला भी घायल होने की खबर मिली है |
हमले के बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। जिसमे एक आतंकी को सुरक्षबलों ने मौत के घाट उतार दिया है | दूसरे आतंकी की तलाश जारी है |
सीआरपीएफ पर हुए हमले में पांच जवान और साथ में पुलिस के तीन जवान घायल हुए हैं। अनंतनाग में एक SHO को भी छाती पर गोली लगी है जिससे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है |



