HARYANA बीजेपी को लगा बड़ा झटका, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश कुमार जनझोत्रा ने छोड़ी पार्टी,सभी पदों से भी दिया त्यागपत्र, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

14 जुलाई भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मुकेश कुमार जनझोत्रा ने पार्टी के सभी…

मुकेश कुमार जनझोत्रा
14 जुलाई

भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मुकेश कुमार जनझोत्रा ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पानीपत के बबैल गांव निवासी मुकेश कुमार जनझोत्रा पिछले करीब दो दशकों से बीजेपी से जुड़े हुए थे और संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।अपने इस्तीफे में मुकेश कुमार जनझोत्रा ने बीजेपी नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी अब अपने मूल उद्देश्यों और सिद्धांतों से भटक चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित जनजाति समाज की लगातार उपेक्षा की जा रही है और उनकी आवाज़ को संगठन में उचित महत्व नहीं दिया जा रहा।इतना ही नहीं, मुकेश कुमार ने यह भी कहा कि बीजेपी अब गरीबों, किसानों और छोटे व्यापारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। उनके अनुसार, जिन मूल विचारों और जनहित के मुद्दों को लेकर उन्होंने वर्षों तक पार्टी में काम किया, आज वही प्राथमिकताएं पीछे छूट गई हैं।

मुकेश कुमार जनझोत्रा का यह इस्तीफा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वे करीब 20 वर्षों से बीजेपी संगठन का सक्रिय चेहरा रहे हैं। ऐसे में उनका पार्टी छोड़ना हरियाणा की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे सकता है।फिलहाल बीजेपी की ओर से मुकेश कुमार के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पार्टी इस घटनाक्रम पर क्या रुख अपनाती है और क्या मुकेश कुमार जनझोत्रा भविष्य में किसी अन्य राजनीतिक दल का दामन थामेंगे या फिर कोई नया राजनीतिक रास्ता चुनेंगे।

फिलहाल, हरियाणा की राजनीति में यह इस्तीफा चर्चा का बड़ा विषय बन गया है और आने वाले दिनों में इसके राजनीतिक असर पर सभी की नजर रहेगी।

अन्य खबरें जानें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *