नवांशहर, 5 अक्तूबर
पंजाब के मजारी गांव में बंगा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मनाली से लौट रही एख प्राइवेट बस बेकाबू होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।इस हादसे में 2 LPU के छात्रों और एक पर्यटक की मौत हो गई ,जबकि कईं यात्री घायल हैं। बस हादसा सुबह 5 बजे के आसपास हुआ। बस में LPU के कुछ छात्र और पर्यटक मौजूद थे। यें सभी यात्री मनाली से घूमकर अमृतसर वापिस लौट रहे थे।
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फ्लाईओवर से उतरते समय ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते यह हादसा हो गया। बस की रफ्तार तेज होने के कारण बेकाबू हो गई और फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने की जांच शुरू
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।मृतकों की अभी पहचान अभी जारी नहीं हो पाई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



