School bus accident news: कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा, बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी

School bus accident news: बरनाला जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया. यहां भदौड़ के पास अलकरन गांव में कोहरे के कारण एक स्कूल…

School bus accident news: बरनाला जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया. यहां भदौड़ के पास अलकरन गांव में कोहरे के कारण एक स्कूल बस पलट गई. जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे भदौड़ के माता गुजरी पब्लिक स्कूल की बस गांव अलकारा और गांव जंगियाना से स्कूली बच्चों को लेकर भदौड़ स्कूल जा रही थी.रास्ते में अलकारा से आगे निकलने के बाद भदौड़ की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्रॉली गुजरने लगी. कोहरे और ट्रॉली में रिफ्लेक्टर व लाइट न होने के कारण बस खेतों में पलट गई.

(Major road accident due to fog school bus full of children overturned news in hindi) 

जिसके चलते चालक ने बस की आगे व पीछे की खिड़कियां तोड़कर बच्चों को सुरक्षित मौके पर ही बाहर निकाल लिया। इसके साथ ही चालक ने स्कूल प्रबंधन व ग्रामीणों को भी बुला लिया.

 जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर बस में सवार बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया तथा मामूली रूप से घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और लोगों ने जेसीबी की मदद से पलटी हुई बस को बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई भी बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *