रांची में छात्र आंदोलन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR, 20वें दिन भी प्रदर्शन जारी

रांची, 13 अगस्त झारखंड की राजधानी रांची में भर्ती परीक्षाओं में गड़बडियों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है।रांची में विधानसभा घेराव के दौरान…

रांची

रांची, 13 अगस्त

झारखंड की राजधानी रांची में भर्ती परीक्षाओं में गड़बडियों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है।रांची में विधानसभा घेराव के दौरान हुए हंगामे और झड़प के मामले में रांची पुलिस ने करीब 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जिसमें से 100 लोगों की पहचान कर ली गई है, जबकि 500 प्रदर्शकारियों को अज्ञात बताया जा रहा है।

रांची में छात्र 25 जुलाई से JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकार कर रहे छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार कोऊ कार्रवाई नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला था। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और झड़प हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

रांची पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों पर सरकार ठोस फैसला नहीं लेती।

भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी है। छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं।

 अन्य खबरें जानें –

Double murder in Jalandhar: ਕਲਯੁਗੀ ਪੁੱਤ ਨੇ ਪਿਓ ਤੇ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਮਾਰਿਆ, ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਸਹਿਮ ਦਾ ਮਾਹੌਲ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *