Major incident in Patiala: भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल ढहा, दो ट्रक चपेट में आए

पटियाला, 19 नवंबर पंजाब के पटियाला में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पटियाला-संगरूर बाईपास पर पासियाना गांव के पास भाखडा नहर पर बने लोहे…

पटियाला

पटियाला, 19 नवंबर

पंजाब के पटियाला में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पटियाला-संगरूर बाईपास पर पासियाना गांव के पास भाखडा नहर पर बने लोहे का पुल अचानक ढह गया और पुल से गुजर रहे दो ट्रक इसकी चपेट में आ गए। एक ट्रक पुल से नीचे जा गिरा।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक ट्रक में आग लग गई। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासान द्वारा राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। फिलहाल पुल गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया।प्रशासन और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

अन्य खबरें जानें –

Prince William ਨੇ ਕੀਤਾ ਮੁੰਬਈ ਦਾ ਦੌਰਾ: ਕਰਨ ਜੌਹਰ ਨੇ ਸ਼ੇਅਰ ਕੀਤੇ ਖਾਸ ਪਲ, ਦਿਖਾਈ ਗਈ ‘Kabhi Khushi Kabhie Gham’ ਦੀ ਕਲਿੱਪ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *