Rajpura में कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 4 डिब्बे जलकर खाक, बाल-बाल बचे यात्री

राजपुरा, 6 नवंबर पंजाब के राजपुरा में रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर यात्रियों से भरी एक ट्रेन में आग लग गई। आग इतनी…

राजपुरा

राजपुरा, 6 नवंबर

पंजाब के राजपुरा में रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर यात्रियों से भरी एक ट्रेन में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेन के चार डिब्बे इसकी चपेट में आ गए। आग लगने के बाद यात्रियों में हडकंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।गनीमत यह रही कि ट्रेन में आग लगने के चलते किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रेन कर्मभूमि एक्सप्रेस जोकि अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी की ओर जा रही थी।

4 डिब्बे आग की चपेट में

मिली जानकारी के अनुसार रेवले कंट्रोल रूम को दोपहर करीब 1 बजकर 10 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। ट्रेन के इंजन से पांचवें कोच में आग लगी थी।आग को देखते हुए ट्रेन को तुरंत रोका गया और यात्रियों रो सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग ने देखते ही देखते चार डिब्बे अपनी चपेत में ले लिए। बोगियों से भारी धुआं निकलने लगा।

आग के कारणों की जांच जारी

शुरूआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की वजह जांच के बाद ही पता चल सकेगी। रेलवे और प्रशासन द्वारा ट्रेन में लगी आग बुझाने का काम किया जा रहा है।

अन्य खबरें जानें-

CM सैनी का दिवाली तोहफा, 52 लाख लोगों के खाते में आए 4470 करोड़, कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *