जालंधर , 12 सितंबर
जालंधर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फिल्लौर निवासी दिलप्रीत सिंह और कमलदीप सिंह निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से 5 किलो हेरोइन और 1.50 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीपी ने कहा कि CIA स्टाफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर शहर में नशे की सप्लाई देने के लिए आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान दिलप्रीत के कब्जे से ढाई किलो हेरोइन और 80 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है, जबकि कमलदीप के कब्जे से ढाई किलो हेरोइन और 70 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है।
CIA की टीम ने दोनों आरोपियों को गांव कोट कला चौंक के नजदीक पटवारी ढाबे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना कैंट में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर उनके आगे-पीछे के नशा तस्करी नेटवर्क और सप्लाई लिंक का पता लगाया जाएगा।
अन्य खबरें जानें –
Solan के NH-5 पर पलटी सेब से लदी पिकअप, 120 पेटियां सड़क पर बिखरीं, लगा लंबा जाम



