सिरसा,26 अगस्त
हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान कर दिया है। रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज सिरसा के बस स्टैंड में हरियाणा रोडवेज के सभी डिपो पर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही 5 और 6 सितंबर को चक्का जाम करने का भी ऐलान किया गया है।
कर्मचारियों ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना , रोडवेज बेड़े में नई बसों को शामिल करना सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार सरकार और परिवहन मंत्री के समक्ष बातचीत हो चुकी है लेकिन सरकार ने हर बार कर्मचारियों को आश्वासन ही दिया गया है अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। कर्मचारियों से सरकार से जल्द से जल्द मांगों को पूरा करने की गुजारिश भी की है।
इसके साथ ही कर्मचारियों ने सरकार को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने समय रहते हुए उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो 5 और 6 सितंबर को दो दिवसीय चक्का जाम किया जाएगा। अगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
रोडवेज विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि वें कई दफा अपने मांगे रख चुके है लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई गौर नहीं फ़रमाया। हर बार कर्मचारियों को झूठा आश्वासन ही दिया जाता है। लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। सरकार को इस बार भी अपनी मांगों को पूरा करने के लिए गुजारिश की जा चुकी है लेकिन अभी तक सरकार की और कोई सकारातमक परिणाम सामने नहीं आया है।
सरकार कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।कर्मचारी संगठनों ने साफ कहा है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
अन्य खबरें जानें-



