Major action by GRP at Rewari station: महिला से 20 किलो डोडा पोस्त बरामद, NDPS एक्ट में केस दर्ज

रेवाड़ी, 23 नवंबर खाटू श्याम मेले के मद्देनजर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर GRP की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान…

रेवाड़ी

रेवाड़ी, 23 नवंबर

खाटू श्याम मेले के मद्देनजर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर GRP की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान GRP ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त की तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से दो बैगों में 20 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है।

महिला से 20 किलो डोडा पोस्त बरामद

GRP के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम को संयुक्त चेकिंग के दौरान एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान परमजीत कौर निवासी माही नांगला, बठिंड़ा (पंजाब) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर महिला के पास मौजूद दो बैगों से 20 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

महिला पर NDPS एक्ट तहत केस दर्ज

पुलिस के अनुसार महिला नशीले पदार्थ की खेप लेकर बठिंड़ा जा रही थी। GRP ने महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि नशीले पदार्थ की खरीद के स्रोत और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इसका पता लगाया जा सके। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का भी प्रयास किया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

Gurugram में होगा समरसता यात्रा का होगा आयोजन, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दी जानकारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *