Srinagar Airport Plane Accident : एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री सुरक्षित

श्रीनगर, 4 सितंबर श्रीनगर के एयरपोर्ट पर सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया।इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) नवी मुंबई से श्रीनगर आई थी,…

श्रीनगर

श्रीनगर, 4 सितंबर

श्रीनगर के एयरपोर्ट पर सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया।इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) नवी मुंबई से श्रीनगर आई थी, पार्किंग के दौरान प्लेन एक पोल से टकरा गया।हादसे के दौरान प्लेन में यात्री और क्रू मैंबर मौजूद थे। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के भी घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। टक्कर से प्लेन और पोल को नुकसान हुआ है।

सीढ़ियों की मदद से यात्रियों को उतारा गया

घटना के बाद सभी यात्रियों और क्रू मैंबर को मैनुअल सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच अधिकारियों द्वारा की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद  हादसे की वजह पता चलेगी।

श्रीनगर एयरपोर्ट का संचालन सामान्य रूप से जारी है और अन्य उड़ानों की आवाजाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है।

अन्य खबरें जानें –

Janmashtami 2026: कंस के अत्याचार से कृष्ण के जन्म तक, जानिए जन्माष्टमी की पूरी पौराणिक कथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *