आतंक की राह छोड़ घर वापसी करने वाले माजिद खान को फुटबॉलर भूटिया ने दिया ऑफर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने के बाद घर वापसी करने वाले कॉलेज छात्र और फुटबॉल खिलाड़ी माजिद अरशिद खान को भारत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने के बाद घर वापसी करने वाले कॉलेज छात्र और फुटबॉल खिलाड़ी माजिद अरशिद खान को भारत के दिग्गज फुटबॉलर रहे बाइचुंग भूटिया ने दिल्ली स्थित अपने बीबीएफ स्कूल में प्रशिक्षण लेने का खुला ऑफर दिया |

बाइचुंग भूटिया ने कहा कि वह माजिद की खबर पढ़कर बेहद चिंतित हुए और जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष से इस बाबत बात की | भूटिया ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष से माजिद से संपर्क करने और उनके ऑफर से अवगत कराने को कहा है |

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान भूटिया ने ट्वीट किया, ”मैं इस खबर को बढ़कर बेहद चिंतित हुआ और मैंने माजिद से संपर्क करने व अपने ऑफर से अवगत कराने के लिए जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष से बात की | मुझे उम्मीद है कि माजिद मेरे प्रस्ताव को स्वीकार कर लेगा

आतंक की राह छोड़ घर वापसी करने वाले माजिद को ऑफर

दिग्गज फुटबॉलर भूटिया ने दिया माजिद को ऑफर

माजिद को BBF स्कूल में प्रशिक्षण लेने का ऑफर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *