रणबीर के साथ सिगरेट पीती तस्वीर पर माहिरा ने तोड़ी चुप्पी

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पिछले दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ माहिरा खान की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें ट्राल हुई थी। तस्वीरों में…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पिछले दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ माहिरा खान की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें ट्राल हुई थी। तस्वीरों में माहिरा रणबीर के साथ सिगरेट पीती हुई दिखाई दे रही थी। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल साइट पर लोगों ने पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा के खिलाफ कई आपत्तिजनक कमेंट्स किए थे।

इस घटना के बाद माहिरा काफी दिनों तक सोशल मीडिया से दूर रही थी। एक बार फिर माहिरा ने वापसी करते हुए इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी और अपना पक्ष भी रखा। अपनी फिल्म ‘वरना’ के प्रमोशन के अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए माहिरा ने ट्राल हुई तस्वीरों पर सफाई दी। माहिरा ने साफ-साफ कह दिया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया।

पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए माहिरा ने कहा कि ‘एक लड़का और एक लड़की का साथ में बाहर घूमना-फिरना, बेहद सामान्य सी बात है।’

माहिरा ने मीडिया को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ‘मीडिया को सिर्फ खबर चाहिए, भले ही उससे किसी की भावना को ठेस क्यों ना पहुंचे।’ इसके पहले एक्टर रणबीर कपूर भी माहिरा का समर्थन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *