ससुर से सेक्स करने का दवाब, फिर तलाक़ के बाद PM मोदी को…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक़ पर रोक लगा दी है। लेकिन, इस पर कई कारणों से विवाद जारी है। नया मामला…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक़ पर रोक लगा दी है। लेकिन, इस पर कई कारणों से विवाद जारी है। नया मामला उत्तरप्रदेश के लोधीपुर में सामने आया है, जहाँ ससुर से संबंध बनाने से इंकार करने पर एक महिला को घरवालों ने बाहर निकाल दिया। जबकि पति ने PM नरेंद्र मोदी और CM योगी आदित्य नाथ के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया है।इसको लेकर थाने में मामला दर्ज़ कराया गया है। अनीस खां ने पुलिस में शिकायत दिया है कि उन्होंने बेटी रुकइया का निकाह इमरान खान से कराया था। निकाह के बाद नौकरी के नाम पर इमरान दहेज़ की मांग करता था। वहीं ससुर से सेक्स करने का दबाव भी दिया गया और जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई करके तीन तलाक दिया और घर से बाहर कर दिया। अनीस खान ने पुलिस को बताया कि इमरान ने बेटी को तीन तलाक दे दिया है और जब उन्होंने PM और CM को जानकारी देने की बात कही तो उनके खिलाफ इमरान ने अपशब्द का इस्तेमाल किया। अनीस ने बेटी के पति इमरान, ससुर सलीम, सास शहनाज़ अख्तर समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज़ कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *