ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज बारिश के बाद फिर से ठंड बढ़ गई है।अब पाला भी जमने लगा है, खेतों में जमने लगा ये पाला किसानों की परेशानियों में इजाफा करने लगा है। हालात ये हो चुके हैं किसान जो कलतक ठंड से खुश थे, अब वो कह रहे हैं कि, अगर इसी तरह से ये पाला पड़ता रहा तो, फिर उनकी फसलें खराब होनी शुरु हो जायेंगी। पाला जमने से सरसों की फसल पर आई फलियां खराब होने लगी हैं। किसानों की माने तो ये पाला उनकी सरसों और अन्य सब्जियों के लिए काफी नुकसानदायक ।

वहीं बारिश के कारण जहां ठंड में इजाफा हुआ है तो वहीं इस बारिश से अब किसान परेशान होने लगे हैं। कल तक किसान बारिश से खुश थे, लेकिन तीन दिन से इंद्री में हो रही बारिश ने किसानों को मुश्किलों में डाल दिया है। बारिश के कारण सब्जी उत्पादक किसानों की मेहनत खराब होने लगी है। ज्यादा बारिश सब्जी की फसल के लिए आफत बन चुकी है।लिहाजा अब किसान सरकार से उनकी खराब हुई फसलों की गिरदावरी करके उन्हें 30 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
