महेंद्र सिंह धोनी का सपना हुआ पूरा, पैराशूट रेजीमेंट के साथ ट्रेनिंग शुरू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  इंडिया क्रिकेट टीम के स्टार और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट के साथ दो महीने की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  इंडिया क्रिकेट टीम के स्टार और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट के साथ दो महीने की ट्रेनिग शुरू की। उन्होंनें बुधवार को बटालियन ज्वॉइन की, जिसका हेडक्वॉर्टर बेंगलुरु में है। बता दें, धोनी का क्रिकेट के अलावा भारतीय सेना के लिए बहुत प्यार है।

मिली जानकारी के अनुसार, माही काफी समय से  रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग करने के बारे में सोच रहे थे। लेकिन क्रिकेट के कारण वे ऐसा नहीं कर सके। अब धोनी की कुछ दिन बेंगलुरु में ट्रेनिंग होगी और इसके बाद 15 दिन के लिए धोनी की तैनाती जम्मू-कश्मीर में की जाएगी।

dhoni

धोनी पैराशूट रेजिमेंट (106 पैरा टीए बटालियन) की प्रादेशिक सेना इकाई में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर मौजूद हैं। धोनी का मानना है कि, इस कदम से लोगों में भारतीय सेना के प्रति प्रेम, सम्मान और जागरूकता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *