महाराष्ट्र चुनाव: चचेरे भाई धनंजय ने बहन Pankaja Munde को छोड़ा पीछे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  महाराष्ट्र की मंत्री और भाजपा उम्मीदवार पंकजा मुंडे 34,006 मतों से पीछे हुयी हैं, जबकि उनके चचेरे भाई और राकांपा प्रत्याशी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  महाराष्ट्र की मंत्री और भाजपा उम्मीदवार पंकजा मुंडे 34,006 मतों से पीछे हुयी हैं, जबकि उनके चचेरे भाई और राकांपा प्रत्याशी धनंजय मुंडे परली निर्वाचन क्षेत्र में 43,634 मतों से आगे चल रहे हैं। महाराष्ट्र विधान सभा की मतगणना जारी है।

उपमुख्यमंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने अपने चचेरे भाई को 2014 के विधानसभा चुनाव में 25,000 मतों के अंतर से हराया था।

नवीनतम चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा राज्य में 103 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना 60 सीटों पर आगे है। कांग्रेस के उम्मीदवार 41 सीटों पर आगे हैं और इसकी गठबंधन सहयोगी एनसीपी 52 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि, महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुए थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *