माघी मेले के दौरान पंजाब पुलिस ने बनाई चौकसी, 4000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: माघी के मेले के कारण श्री मुक्तसर साहिब में संगतों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई है। प्रशासन ने भी संगतों की…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: माघी के मेले के कारण श्री मुक्तसर साहिब में संगतों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई है। प्रशासन ने भी संगतों की सुरक्षा के लिए मुस्तैदी बनाए हुए है।

Sri Muktsar Sahib

शिरोमणी अकाली दल के प्रबंधकों ने बताया है कि मेले में संगतों की भीड़ को देखते हुए पंजाब पुलिस को और महिला पुलिसकर्मी बड़ी सख्या में भेजा जा चुका है। एसपीडी ने बताया कि संगतों की सुरक्षा को देखते हुए मेले में करीब 4000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Punjab police

 

इसके इलावा उन्होने ये भी बताया कि जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया है और सरोवर के किनारे पर गोताखोरों की भी तैनाती की गई है।

Sri Muktsar Sahib 1

आपको बता दें कि श्री मुक्तसर साहिब में 40 मुक्तों की याद में माघी का मेला मनाया जाता है। जिस कारण संगत दरबार साहिब में माथा टेकते है और सरोवर में स्नान करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *