ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा के रहने वाले 70 साल के पूर्व फौजी माधा सिंह नौजवानों को सफलता की सीढ़ी चढने में मदद कर रहे है।
बता दें कि माधा सिंह भाई रूप गांव के रहने वाले है। फौज में से नौकरी छोड़ देेने के बाद माधा सिंह के दिमाग में कुछ नया करने का ख्याल आया।
फिर उन्होने गांव के ही लड़को को फौज में भर्ती करवाने के लिए तैयारी करवानी शुरू कर दी।
तैयारी करवाने के साथ साथ फौज में भर्ती होने वाली जरूरी चीजों को भी मुहैया करवाई।
गौरतलब है कि माधा सिंह पिछले 12 सालों से बिना किसी लालच के गांव के युवक और युवतियों को ट्रेनिंग देते आ रहे है और अब तक 80 से भी ज्यादा युवक और युवतियों को तैयारी करवाई है।
जिसमें से कई फौज, बीएसएफ और पुलिस में भर्ती भी हो चुके है। माधा सिंह के इस कार्यकाल में कई फौज से रिटायर फौजी उनका साथ दे रहे है।





