AI से बनाया लड़की का अश्लील वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल

Crime news: यूपी में लड़की के डीपफेक वीडियो से ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. मामला कानपुर का है ,जहां पार्षद के बेटे ने सिलाई…

Crime news: यूपी में लड़की के डीपफेक वीडियो से ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. मामला कानपुर का है ,जहां पार्षद के बेटे ने सिलाई ट्रेनिंग के नाम पर लड़की द्वारा भेजी गई फोटो का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से आपत्तिजनक वीडियो (obscene video) बना लिया. इसके बाद वीडियो को लड़की के मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. परेशान होकर लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, कानपुर के घाटमपुर टाउन एरिया की रहने वाली लड़की ने अपने एरिया की पार्षद तराना को सिलाई ट्रेनिंग के लिए अपना फोटो भेजा था. लड़की का फोटो पार्षद ने अपने बेटे रिजवान के मोबाइल पर मंगवाया था. कुछ दिनों बाद लड़की के वॉट्सएप पर एक आपत्तिजनक वीडियो भेजा गया, जिसमें कहा गया कि ये वीडियो वायरल कर दिया जाएगा.

वीडियो को डिलीट करने के लिए लड़की से 20 हजार रुपये की मांग की गई. ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर लड़की ने मामले की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने घाटमपुर के एसीपी से शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने प्लान बनाकर आरोपी रिजवान उर्फ आदिप को लड़की के द्वारा मैसेज भिजवाकर एक जगह पैसे देने के बहाने बुलाया और गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *