नहाते समय किशोरी का बनाया वीडियो, अपनी ही बहन को ब्लैकमेल कर किया गैंगरेप

Crime news: राजस्थान के रामगढ़ थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप यह है कि आरोपी ने अपनी…

Crime news: राजस्थान के रामगढ़ थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप यह है कि आरोपी ने अपनी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़िता की बुआ का बेटा और उसका दोस्त है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिग के परिजनों ने रामगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. परिजनों ने पुलिस से कहा, बुआ के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हमारी बेटी के साथ गैंगरेप किया. परिजनों ने बताया कि मई महीने में पीड़िता अपनी बुआ के घर गई थी. वहां बुआ के बेटे ने उसका नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया.

वीडियो दिखाकर किया ब्लैकमेल
इसके बाद वह वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा. इसके साथ ही उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी. कुछ दिनों बाद पीड़िता अपने गांव आ गई. डर के कारण उसने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी. लेकिन, आरोपी ने अपनी हरकतें बंद नहीं किया.

जंगल में दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
आरोपी ने पीड़िता को फोन कर अपने गांव आने की धमकी दी और कुछ देर बाद वह गांव पहुंच गया. आरोपी ने पीड़िता को वीडियो दिखाकर जबरन घर से बुलाया और बाइक पर जंगल में ले गया. वहां उसके दो दोस्त पहले से मौजूद थे. तीनों ने मिलकर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल के बाद बयान दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *