ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्यार में लोग कैसे पागल हो जाते हैं, इसका जीता जागता उदाहरण अमृतसर से सामने आया है | जहां, अमेरिका की रहने वाली युवती की सोशल मीडिया के जरिये अमृतसर के रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई | लेकिन, वक्त बीतने के साथ दोस्ती परवान चढ़ी और प्यार में बदल गई | जिसके बाद युवती युवक के प्यार में इस हद तक पागल हो गई कि युवक से मिलने अमृतसर आ पहुंची | वहीं, युवक ने भी उसे अपने घर में ही शरण दे दी और ये सिलसिला करीब 7 दिन चला |
विदेशी युवती युवक के साथ उसके घर में ही रहने लगी | लेकिन इस बारे में जब विदेशी युवती के परिजनों को पता चला तो वे तुरंत भारत पहुंचे | जहां, उन्होंने युवती को ढूंढना शुरू किया | वहीं इस दौरान उन्हें पता चला कि उनकी बेटी अमृतसर में किसी के घर में रह रही है | जिसके बाद उन्होंने एक संस्था के साथ मिलकर अमृतसर के विधायक डॉ. राजकुमार वेरका से मुलाकात की | वहीं, डॉक्टर राजकुमार वेरका ने भी मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए खुद लड़की से साथ मुलाकात की | इस दौरान उन्होंने युवती को उसके परिजनों के साथ जाने के लिए प्रेरित भी किया | वहीं डॉ. राजकुमार वेरका की बात सुनने के बाद युवती अपने परिजनों के साथ वापस विदेश जाने के लिए तैयार हो गई |
वहीं, इस बारे में युवती की मां ने कहा कि उनकी बेटी को बहलाकर अमृतसर बुलाया गया है | दूसरी ओर उन्होंने डॉ. राजकुमार वेरका का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी बदौलत आज उनकी बेटी उनके साथ वापस जा रही है | वहीं, इस बारे में डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि ये हनीट्रैप का मामला था |
Watch Video
https://youtu.be/OW8PN2K5LNM
