ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के बिलासपुर में यात्रियों से भरी एक बस पलट गई, जिसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस पंचकूला के कालका से हरिद्वार की तरफ जा रही थी।
सभी घायलों को पंचकूला के सेक्टर- 6 के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ और डॉक्टरों की टीम लगाई है।
आपको बता दें कि जब हादसा हुआ, तब बस में करीब 50 से ज्यादा यात्री सवार थे और सभी श्रद्धालु कालका से हरिद्वार तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे ये हादसा हुआ था। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।




