ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के मॉडल टाउन में पति हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे है। बता दें कि ये वो पति है जिन पर उनकी पत्नियों ने दहेज और मारपीट का आरोप लगा कर मामला दर्ज करवाया है। प्रदर्शन कर रहे पतियों का कहना है कि इनपर झूठे मामले दर्ज किये गए है,और पुलिस ने भी इनका पक्ष नहीं सुना है।
जिस कारण इन झूठे केसो के चलते वह बहुत परेशान है और इसका असर उनके रोजगार पर भी पड़ा है। जबकि महिलाएं दहेज उत्पीड़न और मारपीट जैसे कानून का सहारा लेकर कानून का गलत उपयोग कर रही है और शादी के कई सालो के बाद उनपर दहेज और मारपीट के झूठे मामले दर्ज करवा रही है।

इसके इलावा उन्होंने इस कानून को ख़त्म करने की मांग की है। आपको बता दे कल अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस था इसकी थीम थी, ‘सेलिब्रेट मैन एंड ब्वॉयज।’
