Ludhiana: लुधियाना में आप और कांग्रेस की रैली के दौरान फायरिंग मामले में महिला कांग्रेसी पंच और पूर्व सरपंच सहित 18 पर केस दर्ज

Ludhiana Firing- लुधियाना के गिल रोड जीत के जश्न हिंसक झड़प पर पुलिस ने कार्रवाई की है. इस गोलीवारी (Ludhiana Firing)मामले में पुलिस ने महिला…

Ludhiana Firing-

लुधियाना के गिल रोड जीत के जश्न हिंसक झड़प पर पुलिस ने कार्रवाई की है. इस गोलीवारी (Ludhiana Firing)मामले में पुलिस ने महिला कांग्रेसी पंच सहित पूर्व सरपंच को भी पुलिस ने नामजद किया है. पुलिस ने इस गोलीकांड में अज्ञात सहित 18 के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

Ludhiana Firing में तीन आरोपि हिरासत में –

पुलिस ने यह मामले बचित नगर के रहने वाले प्रवीण कुमार की शिकायत पर पूर्व सरपंच जसबीर सिंह, अजय वीर सिंह, उदयवीर सिंह, निंदा सरपंच, तजिंदर सिंह उर्फ लाडी, पूजा पंच और हरपाल सिंह बब्बू के साथ साथ अज्ञात पर दर्ज किए हैं. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को (Ludhiana Firing) हिरासत में ले लिया. अभी खुलासा नहीं किया है कि किन तीन लोगों को काबू किया. बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापामारी कर रही है. गोली लगने से घायल हुए लोगों को देर रात सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. कुछ अभी अस्पताल में है.

 गोलियां से हुई शुरू और…-

प्रवीण कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक जीत के बाद पार्टी वर्कर धन्यवाद रैली निकाल रहे थे. इसी दौरान आरोपियों ने अपने एरिया में रैली नहीं आने दी. इसे लेकर बहसबाजी शुरू हो गई. जिसके बाद आरोपियों ने मारपीट की और सीधी गोलियां (Ludhiana Firing) चलाई. इस गोलीकांड में पांच लोग घायल हो गए. जिन्हें तुरत इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया.

  पूर्व सरपंच चलाई गोलियां-

जबकि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें आप वर्कर कांग्रेसियों को धमका भी रहे है और ललकारें मार कर चेतावनी दे रहे है. दोनों वर्करों के हाथ में तेजधार हथियार पकड़े हुए है. जिसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट हुई और पत्थरबाजी शुरु हो गई. इस दौरान महिला अपने साथियों को रोक रही है और पूर्व सरपंच जसबीर सिंह ने सीधी गोलियां चलानी शुरु कर दी. जो पांच लोगों की टांगों पर जा लगी. जिससे सभी घायल हो गए.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/4rxUD7tg51g?si=hIO0sQ765EnvhD1D

अपड़ेट के लिए जुड़े रहें- https://livingindianews.co.in/haryana-bus-travel-in-haryana-will-become-easier-from-bus-tracking-to-easy-ticket-booking/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *