लुधियाना पुलिस की कार्रवाई, 500 ग्राम हेरोइन के साथ स्मगलर गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली स्थित एक नाइजेरियन से हेरोइन लाकर महानगर और आस-पास के गांवों में बेच कर अपने नशे की पूर्ति करने वाले टैक्सी ड्राइवर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली स्थित एक नाइजेरियन से हेरोइन लाकर महानगर और आस-पास के गांवों में बेच कर अपने नशे की पूर्ति करने वाले टैक्सी ड्राइवर को एसटीएफ लुधियाना की टीम ने गिरफ्तार किया है | इस संबंधी जानकारी देते हुए एसटीएफ लुधियाना के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी उस समय हुई जब एएसआई गुरचरण सिंह ने जेल मौड भामियां रोड पर नशा तस्करों की तलाश में नाकाबंदी की हुई थी |

तभी सफेद रंग की एक इनोवा कार को रोक कर उसके चालक दलजीत सिंह निक्कू (32 ) निवासी शेरपुर खुर्द थाना मोती नगर को काबू किया गया और डीएसपी एसटीएफ लुधियाना राजेश कुमार कपलीश की हाजिरी में उसकी तलाशी लेने पर उसकी कार में छिपाई 500 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हरबंस सिंह के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में माना कि वो टैक्सी ड्राइवर है तथा हेरोइन पीने का आदि है। जिस दौरान नशे की पूर्ति के लिए वह हेरोइन बेचने लगा | आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके उसका एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया और उससे पूछताछ करके इसके ग्राहकों व साथियों का पता लगाया जाएगा ताकि और खुलासे हो सके |

Watch Video

https://youtu.be/5RI3xL89ZUc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *