ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के होटल ग्रैंड मैरियट के सीवरेज की सफाई के दौरान दो कर्मियों की मौत हो गई है।
जिस कारण मृतक के परिजन होटल मालिक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फरार होटल मालिक को जब तक पकड़ा नही जाएगा तब तक शवों का संस्कार नही किया जाएगा।
वही पुलिस का कहना है कि होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार होटल मालिक की तलाश की जा रही है।
आपको बता दें कि होटल का सीवरेज बंद हो गया था जिस कारण होटल मालिक ने कर्मियों को सीवरेज की सफाई के लिए बिना किसी सुरक्षा साधन के भेजा था।
जिस कारण उनकी मौत हो गई है और बाकीयों कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।




